फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की हिदायत

Sun, 11 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में एसआईआर अ​भियान का निरीक्षण करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। आलेख्य प्रकाशन के बाद छूटे एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया का जायजा लिया। विधानसभा मेंहदावल व क्षेत्र के विभिन्न बूथों मतदाता सूची को परिष्कृत किए जाने की कार्रवाई का हाल जाना। उन्होंने बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में विधानसभा मेंहदावल के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली के बूथ पर तीनों बीएलओ उपस्थित थे। बीएलओ ने बताया कि बूथ संख्या 569 पर 16 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। बूथ संख्या 570 पर तीन फार्म-06 आए। बूथ संख्या 571 पर चार फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने के लिए निर्देशित किया। बूथों पर बीएलओ से प्राप्त दावा व आपत्ति की जानकारी ली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालू शासन बघौली के बूथ संख्या 560, 561 व 562 पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय कूरियापार बेलहसा के बूथ संख्या 506 पर बीएलओ अनिल कुमार उपस्थित मिले। बीएलओ ने बताया कि चार फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने के निर्देश दिए। दावा व आपत्ति की जानकारी ली। उन्होंने खलीलाबाद विधानसभा के मॉडर्न प्राथमिक विद्यालय बड़गो के बूथ संख्या 344 एवं 345 का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें