फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों, योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वेंडर्स एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वयता के साथ अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त विकासपरक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहें जिससे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें