फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑटाे चालक से मारपीट के बाद रोडवेज पर बवाल, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में बुधवार को ऑटाे चालक से मारपीट के बाद रोडवेज पर लाठी-डंडा व फरसा से लैस होकर आए लोगों ने तांडव मचाया। हमले में एक युवक के सिर पर फरसा लगने से हालत गंभीर हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपियों ने मोबाइल तोड़ दिया और धमकी देते हुए बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम सोनवरसा निवासी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को दिन में करीब 11:20 बजे उनका ड्राइवर रमाशंकर वर्मा टेम्पो लेकर खलीलाबाद जा रहा था। नेवदरी पेट्रोल पंप के पास बेलपुरैवा (लंगडीसई) निवासी राजन निषाद अपने साथियों के साथ ड्राइवर को मारने लगा। ड्राइवर ऑटाे लेकर मेंहदावल रोडवेज पर अनिल के पास चला आया। आरोप है कि अभी ड्राइवर घटना बता ही रहा था कि राजन निषाद ने फोन कर राहुल, इंद्रेश, आकाश व 5-7 अज्ञात लोगों को बुला लिया। सभी लाठी-डंडा, फरसा लेकर रोडवेज पर आ धमके और अनिल कुमार सिंह के साथ खड़े रवि प्रकाश सिंह को मारने-पीटने लगे। हमले में रवि प्रकाश सिंह के सिर में फरसा लगने से स्थिति गंभीर हो गई। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपियों ने अनिल का मोबाइल तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजन निषाद, राहुल, इन्द्रेश, आकाश व अन्य अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें