लोहरैया। भाजपा लोहरैया मंडल की बैठक सिरसी स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने में जुट जाए।
बैठक में आगामी हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर भी बल दिया गया।
बैठक को जिला महामंत्री गणेश पांडेय तथा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सच्चिदानंद निगम, व्यासमुनि चौबे ,लालमन गुप्ता,त्रिशूलधारी राय सहित भाजपा लोहरैया मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।