संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में आवंटित की गई धनराशि से कराए गए कार्याें की गुणवत्ता एवं मानक सुनिश्चित किए जाने के लिए कार्यों की भौतिक स्थिति एवं व्यय धनराशि का स्थलीय सत्यापन पर चर्चा हई।
डीएम द्वारा टीम गठित की गई एवं एक सप्ताह के भीतर स्थलीय सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीपीआरओ अरुण कुमार, तहसीलदार धनघटा रामजी, नायब तहसीलदार खलीलाबाद हरेराम यादव, नायब तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार, नायब तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका तिवारी आदि उपस्थित रहे।