संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने शनिवार को धनघटा के गागरगाड़ में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
रजिस्ट्री भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था उप्र स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड बस्ती की ओर से कराया जा रहा है। भवन निर्माण के शिलान्यास के उपरांत वर्तमान में बाउंड्रीवाल का काम किया जा रहा है। उक्त भवन का निर्माण मॉडल ऑफिस के रूप में होना है, जिसमें आधुनिक जनसुविधा की व्यवस्था के साथ रजिस्ट्री करने आए पक्षकारों एवं कार्यालय के अभिलेखों के मुआयना करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रतीक्षालय एवं अन्य आधुनिक जनसुविधाओं व्यवस्था रहेगी। शासन से नवीन भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत है एवं कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है।