फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिल और रक्तचाप के मरीजों की बढ़ी तकलीफ

Sat, 07 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम लगातार ठंडा होने लगा है। बदलते मौसम में दिल और रक्तचाप के मरीजों के लिए समस्या बढ़ने लगी है। जरा सी भी लापरवाही मरीज को मुसीबत में डाल सकती है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 मरीज पहुंच रहे है। चिकित्सक नुकसान और बचाव के उपाय बता रहे है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सर्दियों में शरीर में कैटेकोलामाइन का रिसाव बढ़ जाता है, जो ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप को प्रभावित करता है। रक्तचाप के तेजी से बढ़ने में ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक होने की आशंका बढ़ जाती है। रक्तचाप या दिल के मरीजों के लिए सर्दियों में सुबह चार बजे से 10 बजे तक का समय सबसे खतरनाक रहता है, क्योंकि यह वह समय है जब कैटेकोलामाइन का रिसाव सबसे अधिक रहता है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीज आ रहे है। उन्हें दवा देने के साथ ही बचाव के उपाय बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें