संतकबीरनगर। सेमरियांवा विकास खंड अंतर्गत गो-आश्रय स्थल जिगिना का डीएम आलोक कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने 14 गोवंशों को गो-आश्रय स्थल शिवापार में शिफ्ट किए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान गोशाला में तीन गोवंश बीमार पाए गए, जिनका पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। गोशाला में तीन केयर टेकर कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल जिगिना के बगल में यूपीसिडको की ओर से निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को जांच टीम गठित कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिगिना गो-आश्रय स्थल के पीछे स्वास्थ्य केंद्र की जमीन मौके पर खाली पाए जाने पर गौशाला के उपयोग के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। इस संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इसका प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके बाद डीएम ने विकासखंड बेलहर कला अंतर्गत गो-आश्रय स्थल भगौसा का भी स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के स्वास्थ्य, भूसा, चारा, पानी एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। गोशाला में 6 केयर टेकर कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में गोबर की खाद रखी गई है जिसे डीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि रखी गई गोबर की खाद को वन विभाग, उद्यान विभाग अथवा नर्सरी से संपर्क कर उसमें भिजवा दें अथवा प्राइवेट लोगों को यदि जरूरत है तो इसे बेंच दिया जाए।