फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

Mon, 03 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जिलेभर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान थाना स्तर पर गठित एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, छात्राओं और आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय तथा किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। पुलिस ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनका विधिसम्मत एवं त्वरित निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने महिलाओं से बिना किसी डर के अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें