फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mon, 03 Aug 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद समेत अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का स्वयं अवलोकन कर संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को तथ्यों के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें