फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुधारा से जिला मुख्यालय के लिए बस नहीं

Mon, 03 Aug 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। जिले के गठन के करीब 28 वर्ष बीत जाने के बावजूद दुधारा क्षेत्र के लोगों को अब भी जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए परिवहन निगम की नियमित बस सेवा नसीब नहीं हो सकी है। बसों के अभाव में ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों और निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। दुधारा क्षेत्र जिला मुख्यालय से करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां से खलीलाबाद आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसें संचालित नहीं होने से कर्मचारी, छात्र, मरीज, वादकारी और आम लोग सबसे अधिक परेशान हैं। जिन लोगों के पास निजी वाहन नहीं हैं उन्हें कई बार वाहन बदलकर सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

दुधारा, दरियाबाद, मदारपुर-धुसुरा, कोहरियावां, लौकी लाला, सिसवा दाखिली, बजहरा, सुजिया, सुकरौली, अगया, छाता, गंगैचा, दशावां, परसाशेख, अहिरौली प्रथम, मोहम्मदगढ़ समेत दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन इस समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा न होने का फायदा उठाकर डग्गामार वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
सबसे अधिक परेशानी न्यायालय में पेशी के लिए जाने वाले वादकारियों, मरीजों और छात्रों को उठानी पड़ रही है। मौलाना उबैदुर्रहमान, परवेज अहमद, अब्दुल कलाम, राम किशोर और खुर्शीद अहमद ने बताया कि यदि दुधारा सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों से जिला मुख्यालय तक परिवहन निगम की नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाए तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें