फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की जांच तथ्यों के आधार पर पारदर्शी तरीके से की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो सके। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें