लोहरैया। बीआरसी हैंसर बाजार में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में एआरपी एवं शिक्षक संकुल की बैठक हुई। बीईओ ने शारदा पोर्टल के माध्यम से विद्यालय से बाहर (आउट ऑफ स्कूल) बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर संपर्क कर विद्यालय से वंचित बच्चों का चिन्हांकन करें और उनका विवरण शारदा पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित विद्यालय में नामांकन कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों के आवेदन कराने तथा विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यालयवार निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। बीईओ ने शिक्षकों से विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक कर दोनों परीक्षाओं में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा।
बैठक में एआरपी उमेश चंद्र मिश्र, नितिन कुमार, अनिल कुमार, इंद्रकेश, एनपीआरसी अनिल सिंह,नंदलाल,अजय बहादुर सिंह, चंद्रशेखर भारती दिग्विजय पांडेय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।