फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

Fri, 28 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सैनिक बंधु की बैठक हुई। उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि जो सुविधाएं केंद्रीय सैनिक बोर्ड के माध्यम से मिल रही थीं। अब सबकी धनराशि दोगुना कर दी गई है। पुत्री विवाह की धनराशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये एवं शैक्षिक छात्रवृत्ति 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति बच्चा कर दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में हवलदार सुरेंद्र कुमार यादव (सेवानिवृत्त), मास्टर वारंट आफिसर राधे रमण त्रिपाठी (सेवानिवृत्त) एवं भूतपूर्व सैनिक दुर्गा प्रसाद के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इनका आवेदन जिलाधिकारी के निर्देश के लिए प्रस्तुत किया गया है। भूतपूर्व सैनिक राम दास के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। इसके लिए आपको कोर्ट केस करना होगा इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें