एचआरपीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयं सेवक उन्नत भारत अभियान के तहत गौरापार में पौध राेपण किए-स्रोत
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में स्वयंसेवकों ने गौरापार एवं चकमद गांव में वृहद पौध रोपण कार्यक्रम चलाया।
इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के संयोजक डॉ अमर सिंह गौतम ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती है और इसके लिए पौधरोपण ही सबसे उत्तम मार्ग है। जिससे पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज वर्मा ने कहा कि गांव के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को वृक्ष मित्र बनाया गया है। संवाद