फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांव की स्वच्छता संभालने की जगह सफाईकर्मी बन गए हैं बाबू

Thu, 18 Jul 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल कार्यालय में सफाई कर्मी बाबू बन गए हैं। सफाई कर्मी सुबह से लेकर शाम तक कार्यालय के काम में हाथ बटा रहे हैं। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। ऐसे में निदेशक पंचायती राज का आदेश यहां हाथी का दांत साबित हो रहा है।
विज्ञापन


10 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश शासन के निदेशक पंचायती राज अटल कुमार राय ने प्रदेश के समस्त जिला पंचायती राज अधिकारी ने सफाईकर्मियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें लिखा है कि शासन ने सफाई कर्मियों की नियुक्ति राजस्व गांव में सफाई व्यवस्था सुस्त-दुरुस्त करने के लिए की गई है। कहीं पर सफाई कर्मियों की ओर से तैनाती वाले राजस्व गांव में कार्य करने की जगह अन्य कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देने के साथ ही यह कहा है कि यदि राजस्व गांव में तैनाती की जगह कहीं अन्य स्थान पर सफाई कर्मी कार्य कर रहे हैं तो तत्काल उन्हें उनके राजस्व गांव में कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाए।
इस आदेश के बाद भी मेंहदावल विकास खंड कार्यालय से सफाई कर्मियों का मोह भंग नहीं हो पा रहा है। आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मी खंड विकास कार्यालय में बाबू का काम कर रहे हैं। जिसको लेकर कई बार खंड विकास तथा पंचायती राज विभाग की किरकिरी भी हो चुकी है। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय का कहना है कि निदेशक पंचायती राज का सफाई कर्मियों को लेकर जो आदेश हुआ है, उसका अनुपालन कराया जाएगा। कार्यालय में जो सफाई कर्मी है उन्हें हटाने तथा उनकी तैनाती गांव में करने के लिए उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें