फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन के अंदर गो-आश्रय स्थलों पर करें सीसीटीवी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए भूसा, चारा, दाना, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड, बाउंड्रीवाल, हरा चारा, चिकित्सा व्यवस्था आदि की समीक्षा से संबंधित बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी को तीन दिन के अंदर गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृहद गो-संरक्षण केंद्रों एवं अस्थायी/स्थायी गो-आश्रय स्थलों में बरसात के मौसम के दृष्टिगत कहीं भी जलजभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। अस्थायी गो-आश्रय स्थल मोहद्दीनपुर में संरक्षित गोवंशों को अतिशीघ्र कान्हा गौशाला कुरमौल में संरक्षित करने के लिए निर्देशित किया।
समीक्षा के दौरान डीएम ने जनपद के समस्त गो-शालाओं में संरक्षित गोवंशों का रूटीन परीक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण करने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, गो-आश्रय स्थलों के निरीक्षण/सत्यापन के लिए नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें