फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोटरी में शामिल करने के लिए लोगों को प्रेरित करें

विज्ञापन
रोटरी क्लब के कार्यक्रम में उप​स्थित पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रोटरी इंटरनेशनल मानवता एवं समाजसेवा में निस्वार्थ भाव से लगा है। भारत में पोलियो उन्मूलन में रोटरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आप सभी रोटेरियंस बिना स्वार्थ के समाज में वंचितों गरीबों, वृद्धजनों की सेवा करते हुए समाज में अनुकरणीय भूमिका का निर्वाह करें।
विज्ञापन

उक्त बातें स्थानीय एक होटल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल ने कही। वे रोटरी क्लब संतकबीरनगर के सभी सदस्यों एवं रोट्रैक्ट, इन्ट्रैक्ट के युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्लब में अधिकाधिक लोगों को शामिल करें, उन्हें रोटरी में शामिल करने के लिए प्रेरित करें।
क्लब अध्यक्ष महेश कुमार रूंगटा ने बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सत्र 2025-26 में क्लब के गतिविधियों की जानकारी दी। आभार ज्ञापन राम कुमार सिंह द्वारा किया गया। संचालन दिग्विजय नाथ ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, अखिलेंद्र सिंह, आलोक कुमार सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव, विपिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें