फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही व स्वेच्छाचारिता बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि थाना दुधारा पर नियुक्त एसआई वीर बहादुर यादव को महिला संबंधी अपराध की विवेचना में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 23 मार्च को अर्दली रूम के दौरान विभिन्न थानों के विवेचनात्मक कार्यों की समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान थाना दुधारा पर नियुक्त एसआई वीर बहादुर यादव के पास लंबित महिला संबंधी अपराधों की विवेचना की जांच की गई। जांच के दौरान वीर बहादुर यादव ने महिला संबंधी गंभीर मामलों की विवेचना में लापरवाही, विवेचनात्मक कार्रवाई को समयबद्ध तरीके से पूर्ण न करने तथा विधिक प्रक्रियाओं का पालन न करते हुए स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोपों का संज्ञान लेते हुए एसआई वीर बहादुर यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें