धनघटा। क्षेत्र के संठी गांव निवासी सड़क हादसे में घायल 26 वर्षीय युवक की शुक्रवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गिरजेश दुबे के 26 वर्ष पुत्र सत्यम दुबे पांच अक्तूबर को सिकरीगंज गोरखपुर से कार से साथियों के साथ घर लौट रहे था। जब वह सिकरीगंज के पास कुआनो नदी पर बने पुल पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन
जिसमें चालक सत्यम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में बैठे अन्य लोग चोटिल होने से बाल-बाल बचे। कार क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें फंसे लोगों को मौके पर पहुंचे राहगीर और गांव के लोग पीछे का शीशा तोड़कर बाहर निकाले। ।