संतकबीरनगर। एआरटीओ तक जाने वाली सड़क सिंगल लेन होने के कारण बड़े वाहनों को कार्यालय तक जाने में दिक्कत होती थी। यहां पर अब सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है, जिससे बड़े वाहन एआरटीओ कार्यालय तक आसानी से जा सकेंगे।
जनपद मुख्यालय पर एआरटीओ कार्यालय कलक्ट्रेट के पीछे स्थापित है। जहां जाने के लिए सिंगल सड़क बना हुआ था। बड़े वाहनों को कार्यालय तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। एक वाहन के गुजरने के दौरान दूसरा वाहन इस मार्ग पर नहीं जा सकता था। इससे कई बार जाम की भी स्थिति बन जाती थी।
काफी लंबे समय के बाद मेंहदावल रोड़ मुख्य मार्ग से होकर तहसील गेट से एआरटीओ कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरु हो गया है। इसके वजह से अब एआरटीओ कार्यालय जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। कार्यालय पर फिटनेस व अन्य कार्य के लिए आने वाले बड़े वाहन भी अब आसानी से एआरटीओ कार्यालय जा सकेंगे। जहां पर उनके वाहन का फिटनेस व अन्य कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा और वाहन चालकों को परेशान नही होना पड़ेगा। संवाद