फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल की मौत, शव लेकर एसपी आवास पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कुसमौर निवासी युवक को गोंडा जिले के ठेकेदार ने रुपये के लेनदेन को लेकर पीट-पीट कर अधमरा करा दिया था। परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिवार के लोग पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक आवास के गेट पर पहुंच गए। कुछ देर में कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

कोतवाल राना डीपी सिंह ने बताया कि नगर थाने में केस दर्ज कर उसकी प्रति परिवार के लोगों को उपलब्ध कराई गई। इसके बाद वे लोग शव लेकर चले गए। कुसमौर निवासी संदीप चौहान गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के बीरपुर निवासी ठेकेदार शिवचरन वर्मा के साथ रहकर कार्य करता था। लगभग तीन माह पूर्व संदीप ने अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर शिव चरन को दो बार में 13 लाख रुपये ट्रक खरीदने के लिए दिए थे।
संदीप के भाई शिवा चौहान ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व शिवचरन ने संदीप को अपने घर पर मारपीट कर घायल कर दिया था। इससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसके बाद उन्होंने संदीप को अयोध्या के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, ठेकेदार उसे छोड़कर भाग गया। परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें