शंकरानंद शुक्ल के घर के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए पीछे से उनके पिता की साइकिल में टक्कर मार दिया।
इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि राकेश शुक्ल की तहरीर के आधार पर कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।