फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में नाचने को लेकर विवाद,दो घायल

Thu, 03 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
      बघौली निवासी विनोद पुत्र बाबू लाल की बारात बुधवार की शाम को मेंहदावल क्षेत्र के बलुआ गांव जाने के लिए निकली। रछहर निकलते समय महिलाएं और युवतियां बैंड बाजे पर नाच गा रही थी।
विज्ञापन

  काली मंदिर के पास नाचते समय बनकटिया गांव के कुछ युवक भीड़ में शामिल हो गए और महिलाओ के साथ नाचने लगे।
  महिलाओं के साथ अश्लीलता करके नाचने से विरोध करने पर युवकों ने बारातियों से मारपीट पर आमदा हो गए। उसी दौरान एक युवक ने  फोन करके अपने गांव से जीप से कुछ युवकों को हाकी,डंडे के साथ बुला लिया।
  हमलावर बघौली गांव में घुस उत्पात करने लगे और विरोध करने पर बाराती अजय गुप्ता और बबलू गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिए।
 इसके अलावा दूल्हे की गाड़ी पर डंडा फटक कर क्षतिग्रस्त कर दिए। उसी बीच बालूशासन चौराहे पर मौजूद कुछ लोग वहां पहुंच गए,तब जाकर हमलावर भागे जरुर,लेकिन उनकी जीप मौके पर ही छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

  बाद में पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया। इसके पूर्व ही बारात वहां से बलुआ गांव के लिए जा चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें