संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर महिला बीट अधिकारियों ने बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दिया। जिले के सभी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा, व स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार, गोला बाजार, समय माता मंदिर, थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद, मदारपुर, कोहरियावा, रकसादेवई, बारसोईया, थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम कुरमौल, थाना महुली क्षेत्र के ग्राम सिदाही, भिटनीकला, थाना मेंहदावल क्षेत्र के रोडवेज तिराहा, चौक बाज़ार, अंजहिया बाज़ार, ठाकुर द्वारा, थाना बखिरा क्षेत्र के लेडुआ महुआ, अमरडोभा, थाना बेलहरकला क्षेत्र के सांथा, करनजोत, लोहरसन, थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम देउरा, छिबरा और महिला थाना ने समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार में महिलाओं व बालिकाओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।