फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से हुआ लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 24 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर में मूर्ति विसर्जन से पहले आरती में मौजूद श्रद्धालु -संवाद
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के पिपरा प्रथम भिटवा सोनौरा गुमान राय, बरडाड, पिपरी, चमनगंज, बेलहर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को बृहस्पतिवार को बुद्धा नदी राजघाट दुर्गाजोत पडरिया अमी नदी पर विधि विधान से पूजन कर विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतिमाओं को विभिन्न चौराहों एवं कस्बों में भव्य शोभा यात्रा के रूप में घुमाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने मां का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। एसओ बेलहर कला अनिल कुमार एवं बखिरा एसओ राकेश कुमार, मेंहदावल एसडीएम संजीव कुमार राय के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की अशुद्धि न हो पुलिस की निगरानी में बूद्धा नदी आमी नदी में प्रतिमा का विसर्जन शांति पूर्ण ढंग से किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डिंपल सिंह, कमलेश यादव, श्याम जी यादव, गुलाम अनवर, हीरालाल चौधरी, चन्दू चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, रामचन्द्र मौर्य, सतीश चौधरी, डॉ. उमेश, पंचराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें