संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की।
केंद्र पर लंबित प्रकरण में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वन स्टाफ सेंटर के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार जागरूकता शिविर व पम्पलेट आदि के माध्यम से करने के लिए सेंटर की प्रबंधक को निर्देशित किया। निरीक्षण में सेंटर के स्टाफ़ एवं महिला सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहीं।