फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Wed, 05 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुंडेरी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे शौचालय आवास निर्माण, विधवा पेंशन, बोरिंग योजना, जन्म प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस मौके पर बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को योजनाओं की पूरी जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है। ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें