फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का बम फूटा : खाद्य पदार्थों के दाम में उछाल

Sun, 27 Oct 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीपावाली से पहले बाजार में महंगाई ने तोड़ी कमर
विज्ञापन

- काजू 900 तो मखाना 1400 रुपये किलो बिक रहा



संतकबीरनगर। दीपावाली से पहले बाजार में महंगाई का बम फूटा है। बाजार में सब्जियां पहले से ही महंगी हैं। अब खाद्य पदार्थों और मेवा की चढ़ती कीमतों ने खरीदारों को और डरा दिया है। बाजार में काजू 900 तो मखाना 1400 रुपये बिक रहा है।
मेवा की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। काजू, बादाम, अखरोट, मखाने की कीमतों में काफी तेजी है। भाई दूज पर प्रयोग में आने वाला नारियल के गोले के दाम भी बढ़ गए हैं। वहीं, रिफाइंड, घी, सरसों का तेल, मैदा, चीनी की कीमतें भी बढ़ी हैं। चीनी के दाम बढ़ने से से खांड के खिलौने, बतासे भी महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व के मौके पर वैसे ही खर्च काफी बढ़ जाता है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी से घरेलू बजट पर असर पड़ेगा। सरकार को महंगाई रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।
- लता सिंह,
छोटी सरौली

सब्जियां पहले से ही आसमान छू रही हैं। ऐसे में मेवा, खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी उछाल आ गया है। पर्व कैसे मनाएं इसकी चिंता सताने लगी है।
- साधना पांडेय, टीचर्स काॅलोनी

खाद्य पदार्थ 15 दिन पहले के भाव वर्तमान भाव
काजू 800 900
बादाम 700 800
मखाने 1200 1400
रिफाइंड 125 140
वनस्पति घी 125 140
मैदा 26 28
चीनी 43 45
(नोट- दाम किलो में है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें