फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बालूशासन पुल बनकर तैयार...तीन लाख आबादी को मिलेगा फायदा

Sun, 27 Oct 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद को नेपाल से जोड़ने वाला बालूशासन पुल बनकर तैयार हो गया है। अब इंतजारी है तो इसके लोकार्पण की। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी। लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पुल पर आवागमन शुरू होने पर करीब तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
खलीलाबाद से मेंहदावल मार्ग को जोड़ने के लिए आमी नदी पर काफी पुराना पुल बना है। यह पुल संकरा होने से दो वाहन एक साथ आर-पार नहीं हो सकते हैं। इस पुल से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती के लोग भी आते-जाते हैं। लंबे समय से पुल के निर्माण की मांग चल रही थी। दिसंबर 2022 में इसकी मंजूरी मिली और पुल का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का निर्माण पीडब्लूडी ने शुरू किया। पुल के दायरे में 236 किसानों की जमीन आई। इन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। किसानों को जमीन के मुआवजे के लिए 78 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से धन का आवंटन भूमि अध्याप्ति कार्यालय को किया गया था, जिसे किसानों को उनकी भूमि के मुआवजा के रूप में दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें