फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संक्रमण के मरीज बढ़े...पर्ची बनवानेे सेे लेकर दवा काउंटर तक लंबी कतार

Tue, 20 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी भीड़
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समय उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को 1200 मरीजों ने उपचार कराया। पर्ची बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में वैसे को प्रतिदिन 900 से एक हजार के करीब मरीज इलाज के लिए आते हैं। मगर, इधर चार दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को 1200 लोगों ने इलाज के लिए ओपीडी का पर्चा कटवाया। इससे पूर्व शनिवार को 1050 मरीज, शुक्रवार को 1000 मरीज इलाज के लिए आए थे। इसमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त, खांसी व बुखार से पीड़ित थे। यह मरीज चिकित्सक को दिखाकर दवा आदि लिए।
ओपीडी में आईं आलेखा, सुभावती, संदीप, जयकरन ने बताया कि तीन दिनों से खांसी व जुकाम है। डॉक्टर ने पांच दिन की दवा दी है और फिर बुलाया है। दवा लेने के लिए आधे घंटे तक लाइन में लगे रहे, इससे पहले पर्चा बनवाने में समय लगा। इसी तरह से डॉ. कुमार सिद्धार्थ, डाॅ. रमाशंकर के पास मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और उल्टी के थे। इसके अलावा इस मौसम में त्वचा के राेग के मरीज भी बढ़ रहे हैं। साथ ही सांस संबंधी रोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जुकाम के साथ लोग सीने में जकड़न की शिकायत कर रहे हैं। वहीं पेट दर्द की शिकायत करने वाले मरीजों में संक्रमण भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें