फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण क्षेत्र में भी मना आजादी का जश्न

विज्ञापन
खलीलाबाद में एचआरपीजी कॉलेज रोड पर निकाली गई झांकी। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ धर्मसिंहवा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। विभिन्न सरकारी संस्थानों, नगर पंचायत कार्यालय, थाना परिसर और शिक्षण संस्थानों में शनिवार को स्वाधीनता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार में प्रबंधक रामचंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरसीएमएस कॉन्वेंट स्कूल मेंहदूपार में प्रबंधक पंकज शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। हाजी मुख्तार इंटर कॉलेज सेवाइचपार में प्रबंधक फिरोज उर्फ जफर खान ने ध्वजारोहण किया।
हाजी जैनुल्लाह इंटर कॉलेज बढ़या में प्रबंधक एहसान खान ने तिरंगा फहराया। दारुल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम मदरसे में प्रबंधक अकबाल अहमद ने ध्वजारोहण किया। कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में एसएमसी अध्यक्ष गुलाब, आदर्श विद्या विलास संस्कृत विद्यालय में प्रबंधक शत्रुघ्न नाथ त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत धर्मसिंहवा कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष वसीउद्दीन अंसारी और अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया गया।
विज्ञापन

हरिहरपुर संवाद के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण इलाके के स्कूलों, सरकारी संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभातफेरी भी निकाली गई।
मगहर संवाद के अनुसार नगरपंचायत कार्यालय में चेयरमैन अनवरी बेगम, संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज में प्रबंधक महंत विचारदास, अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर काॅलेज गड्सरपार में प्रबंधक मोहम्मद कफील खान, संतकबीर विद्यापीठ स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक राकेश मिश्रा, क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम में मंत्री इंद्रेश कुमार, संतकबीर कमाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर कठार में प्रबंधक नूरुज्जमा अंसारी, पीस पार्टी कैंप कार्यालय पर हाजी फिरोज अहमद, शहीद मीर माजिद की मजार पर चेयरमैन अनवरी बेगम, सेवाश्रम पब्लिक स्कूल काजीपुर में विद्यालय के निदेशक सभासद आतिफ ओबैद, मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत बरकातिया मोईदुल इस्लाम शेरपुर में प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती, कंपोजिट विद्यालय बयारा में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में प्रधानाध्यापक भीमशंकर कन्नौजिया, पुलिस चौकी मगहर में चौकी प्रभारी विनोद यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
-
प्रभातफेरी निकाल बलिदानियों को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। स्वतंत्रता दिवस धनघटा तहसील क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर जहां ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों से प्रभातफेरी निकालकर अमर शहीदों को याद किया गया। तहसील पर एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता, विकास इंटर कॉलेज धनघटा, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी, श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा, रामेश्वर प्रसाद मौर्य इंटर कालेज ठकुराडाडी पर ध्वजारोहण किया गया।
हैंसर बाजार ब्लाॅक पर प्रमुख कालिंदी चौहान ने ध्वजारोहण किया। सेमरियावां संवाद के अनुसार ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेमरियावां पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नजीर ने ध्वजारोहण किया। एआरसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मूड़ाडीहाबेग व फार्मेसी कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में प्रबंधक शमशेर अहमद ने ध्वजारोहण किया। नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज बढ़यामाफी, सेमरियावां में प्रबंधक मुनीरुल हसन चौधरी व सह प्रबंधक एजाज मुनीर ने ध्वजारोहण किया।
हिंद विकास एकेडमी बाघनगर में प्रबंधक डाॅक्टर शकील खान व सह प्रबंधक तनसीब रोमी ने ध्वजारोहण किया। प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज महुआरी में प्रधानाचार्य मोहम्मद सलमान ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन सेहुड़ा व प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा पर ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने ध्वजारोहण किया। सेमरियावां ब्लाॅक मुख्यालय पर ब्लाॅक प्रमुख मजहरून्निशा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बीडीओ कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
अल हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां व मीरपूर करही में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी, देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रबंधक डॉ. निसार अहमद नदवी, प्रधानाचार्य अजहरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
-
लोहरैया क्षेत्र में भी रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
लोहरैया। स्वतंत्रता दिवस पर लोहरैया क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज संठी में प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल ने ध्वजारोहण किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवली में प्रधानाचार्य सत्यम सिंह ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया।

देशभक्ति के नारों और धुन से गूंजा शहर
संतकबीरनगर। प्रहलाद राय बालिका विद्यालय से अखंड हिंद फौज के विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा यात्रा एवं नगर परेड निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की धुनों के बीच निकले विद्यार्थियों ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संचार किया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप सिसोदिया, डॉ. सोनी सिंह एवं शुभम राय ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति युवाओं की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि अखंड हिंद फौज की स्थापना 23 जनवरी 2007 को बुंदेलखंड के बांदा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर की गई थी।
संगठन नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आचार्य चाणक्य के विचारों से प्रेरित होकर युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा शारीरिक और मानसिक मजबूती विकसित करने पर जोर देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें