संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने क्षेत्र के स्कूली बच्चों और वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। बच्चों को फल और मिठाई बांटी गई, जबकि वृद्धजनों को फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्वतंत्रता दिवस को जनसरोकार से जोड़ते हुए यह पहल की। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन के बारे में बताया। साथ ही उन्हें अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। संवाद