फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 15 अगस्त के मद्देनजर होटल, ढाबा, मॉल, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जांच की। होटल और ढाबों में आने-जाने वाले लोगों तथा वाहनों की जानकारी ली गई। वहीं मॉल और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई। रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने यात्रियों और परिसर में मौजूद संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों के आसपास संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। होटल-ढाबे, मॉल, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिस टीमों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का उद्देश्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें