फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रान वायरस के प्रति बढ़ाई गई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रान वायरस के प्रति बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ओमिक्रान वायरस के प्रति जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन और मेंहदावल बाईपास पर फिर से कोविड की जांच शुरू होगी। उसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को उनके गांव में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। अगर कोई बाहर से आता है तो उसकी सूचना आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देंगी। उसके बाद उस व्यक्ति की जांच की जाएगी।
महाराष्ट्र और केरल में ओेमिक्रान के मरीज मिलने पर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ाई जा रही है। जिले में भी स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही खलीलाबाद रेलवे स्टेशन और मेंहदावल बाईपास पर कोविड की जांच फिर से शुरू होगी, जिसके लिए टीम को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि ओमिक्रान वायरस के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोग मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। रेलवे स्टेशन और मेंहदावल बाईपास पर रोजाना कोविड की जांच शुरू होगी। बारह से आने वाले लोग खुद कोविड सेंटर पर आकर जांच करा लें, जिससे समय रहते उनका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें