तामेश्वरनाथ मेला परिसर का निरीक्षण करते पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती और एसपी।
संतकबीरनगर। आईजी बस्ती दिनेश कुमार पी ने मंगलवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता के साथ महाशिवरात्रि त्योहार को देखते हुए तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने मंदिर व मेला परिसर का भ्रमण किया। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा को देखते हुए संपूर्ण मंदिर और मेला परिसर को एक जोन व अलग-अलग सेक्टरों में बांट पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
मुख्य क्षेत्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने, लाउडस्पीकर व पीए सिस्टम को उपयोग में लाने, मन्दिर परिसर में अस्थायी दुकानों को एक तरफ लगाने के लिए बताया।
निकास और प्रवेश पर ड्यूटी लगाने, मंदिर में प्रवेश के लिए पुरुष व महिला की अलग-अलग लाइन, जल चढ़ाने के लिए आयोजकों से समय के संबंध में वार्ता, कर्मियों को कंट्रोल रूम के संपर्क में रहने, कंट्रोल रूम में सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की मौजूदगी, अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था, वाडीवार्म कैमरा के साथ कर्मियों की जगह-जगह मौजूदगी सुनिश्चित करने, मेला परिसर व मार्गों में लगे बिजली के खंभों, तारों आदि के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बताया।
इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ अजीत चौहान, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय, टीएसआई परमहंस यादव के साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।