फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 40 प्लस हैं तो उच्च रक्तचाप के प्रति रहें सतर्क

Sun, 14 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखती डाक्टर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यदि आप आयु 40 वर्ष से अधिक हैं तो उच्च रक्तचाप के प्रति सतर्क रहें। अनियमित दिनचर्या के साथ-साथ खानपान में आए बदलाव का परिणाम रक्तचाप बढ़ने के साथ-साथ शुगर की समस्या जूझना पड़ सकता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 मरीजों की रक्तचाप और शुगर की जांच की जा रही है। इनमें अधिकतर 40 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं। चिकित्सक ऐसे लोगों को दवा के साथ नियमित व्यायाम और खानपान संतुलित रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमाशंकर ने बताया कि उच्च रक्तचाप की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। 40 साल की उम्र में ही लोगों को शिकायत होने लगी है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बदलती जीवन शैली है। अधिक नमक युक्त भोजन करने से रक्तचाप अधिक रहता है। भोजन में नमक की मात्रा नियंत्रित और अधिक मसाले वाले खानपान से परहेज रखकर उच्च रक्तचाप की समस्या से बच सकते हैं। उनका कहना है कि इसके साथ ही लोगों में शुगर क मामले भी बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन रक्तचाप और शुगर के 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

0

इन बातों का रखें ख्याल

- चिकनाई और अधिक मसाला युक्त भोजन से बचें।
- सुबह हल्का व्यायाम करें।
- नमक का सेवन कम करें।
- धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों का उपयोग न करें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।
0

उच्च रक्तचाप के लक्षण
- सिर दर्द, सांस लेने में कठिनाई।
- नाक से खून आना, धुंधला दिखाई देना
- सीने में दर्द होना और कानों में घंटी बजना
- खून की उल्टी होना और नींद न आना
0

उच्च रक्तचाप से ये हो सकती हैं समस्याएं

- दिल का दौरा
- गुर्दे की बीमारी और विफलता
- गर्भावस्था के दौरान दिक्कत
- आंख की क्षति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें