फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों को दी खेती की नई तकनीक की जानकारी

Sun, 14 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के चाईकला में किसान पाठशाला आयोजित -संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाॅक की छह ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय किसान पाठशाला संपन्न
विज्ञापन

सेमरियावां। कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। बाघनगर, देवरिया विजई, चाईकला, कुर्थिया, पिड़वा, परसाशेख में शनिवार को दो दिवसीय किसान पाठशाला का समापन हुआ। किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बाघनगर में प्रशिक्षक संजय प्रजापति, चाईकला में संतोष मणि पांडेय, देवरिया विजई में शिव कुमार, पिड़वा में शेष मणि वर्मा, कुर्थिया में गिरजेश मौर्य और परसा शेख में अमन कुमार ने खेती के साथ अन्य कार्य की जानकारी दी। किसानों की, मृदा स्वास्थ्य, सोलर पंप, फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी। किसानों को लौकी, तरोई , भिंडी का बीज और दवा किसानों को निशुल्क वितरण किया गया। ब्लाॅक नोडल अधिकारी एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी को नामित किया गया है। एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने बताया कि ब्लाॅक की 113 ग्राम पंचायतों में से कुल 34 ग्राम पंचायतों में पाठशाला लगेगी। इसके लिए 12 से 29 दिसंबर तक समय तय किया गया है। किसानों से पाठशाला में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें