फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीट बुक में अपूर्ण मिलने पर सात दिन परेड का आदेश

Thu, 01 Jan 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद, बखिरा व धनघटा की बीट व्यवस्था की समीक्षा की। बीट की जानकारी न रखने वाले आरक्षियों को फटकार लगाई और सात दिन परेड करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली की बीट बुक में प्रविष्टियां पूर्ण न होने एवं बीट की जानकारी न रखने पर अनिल कुमार बिंद्रा, आरक्षी कृष्णानंद शाह को सात दिन परेड का आदेश दिया। एसपी ने बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित, वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना अपडेट रखने और क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें