फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एनसीसी कैडेट्स ने सीनियर्स को दी विदाई

Thu, 01 Jan 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हीरालाल इंटरकॉलेज में एनसीसी के सीनियरों का विदाई समारोह हुआ-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में बुधवार एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेटों ने सीनियर्स के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक अमर नाथ रुंगटा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर विजय कृष्ण ओझा उपस्थित रहे। प्रोफेसर विजय कृष्ण ओझा ने कहा कि जूनियर का सीनियर को विदाई देना सराहनीय कार्य है। इससे सीनियर अपने जूनियर के प्रति छोटे भाई का भाव रखते हैं। इस तरह के कार्यक्रम का होना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने की। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक एनसीसी प्रभारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, पुनीत कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र नाथ पांडेय, मनोज मिश्रा, भास्कर मणि त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, जोखू प्रसाद, सफीक अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें