फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियमितता मिलने पर एएनएम और आशा पर होगी कार्रवाई

Fri, 28 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, रोगी कल्याण समिति, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। जिसमे योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य के द्वारा किए जा रहे कार्यों में गुुणवत्ता एवं प्रगति की मॉनीटरिंग संबंधित चिकित्सा अधिकारी को करते रहने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही कहा कि इनके जरिए किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही मिले तो कार्रवाई करें। गावों में भ्रमण के दौरान कार्यों का सत्यापन एवं आम जनता का फीडबैक भी लें।
सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने कहाकि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी मॉनीटरिंग डब्लूएचओ और यूनीसेफ सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें