फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिटार लेने के लिए निकला था घर से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में शिक्षक के इकलौते बेटे की मौत हो गई। गिटार लेकर बाइक से घर लौट रहा 17 वर्षीय शाश्वत राय ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मेंहदावल के कवटलिया अव्वल निवासी व शहर में गांधी गली में रहने वाले शिक्षक संजय राय का बेटा शाश्वत गिटार बजाने का शौकीन था। वह रविवार की रात आठ बजे के करीब गिटार लेने के लिए बाइक से घर से निकला था। उसने मां से कुछ ही देर में घर लौटने की बात कही थी।
चाचा संजीत राय ने बताया कि शाश्वत प्रयागराज में पॉलीटेक्निक का छात्र है। वह नवरात्र से दो दिन पहले घर आया था। सोमवार को उसे वापस प्रयागराज जाना था। इसके लिए सामान की पैकिंग भी हो चुकी थी। परिवार के लोग उसके वापस जाने की तैयारी में जुटे थे लेकिन रविवार देर रात हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बताया कि वह गिटार का शौकीन था और उसे खरीदने गया था लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

शाश्वत की छोटी बहन पांच साल की सृष्टि है। उसकी मां अनीता राय एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे को माता-पिता ने बेहतर भविष्य के सपनों के साथ पढ़ाया-लिखाया, उसी की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें