संवाद न्यूज एजेंसी
महुली। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर नाथनगर स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार को अनियंत्रित पिकअप ने मैजिक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
क्षेत्र के ग्राम अम्मा देवी निवासी इमरान पुत्र इस्माइल मैजिक से खलीलाबाद की ओर से नाथनगर आ रहा था। नाथनगर पेट्रोल पंप के पास खलीलाबाद की तरफ जा रही पिकअप ने मैजिक में टक्कर मार दी।
सूचना पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, घायल इमरान को जिला अस्पताल भिजवाया और यातायात बहाल कराया।