फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर के मकान में लगी आग

Sun, 06 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम निघुरी के टोला केवटहिया निवासी एक व्यक्ति के छप्पर के मकान में ढिबरी से आग लग गई। आग की इस घटना में दो बकरी जलकर मर गईं, वहीं छप्पर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। गांव वालों के काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम निघुरी टोला के केवटहिया निवासी कांग्रेस पुत्र रामआसरे शनिवार की रात 10 बजे अपने छप्पर के मकान में खाना खा कर परिजनों के साथ सो गए थे। बगल में ढिबरी जल रही थी। इस बीच ढिबरी की लौ से छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। परिजनों के साथ शोर मचाते हुए कांग्रेस जान बचाकर भागे। लेकिन छप्पर के मकान में बंधी दो बकरी बुरी तरह से जल गईं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग की इस घटना में घर में रखा सारा सामान और बिस्तर जलकर राख हो गया। गांव वालों के पहुंचने पर किसी तरह आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें