बखिरा। हरदी स्थित एक निजी चिकित्सालय में शुक्रवार को क्षेत्र के कुछ दबंगो ने अस्पताल को खाली कराने के विवाद में संचालिका को मारापीटा और तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। संचालिका के बेटे ने बखिरा पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चिरंजीत कुमार दत्त पुत्र अजित कुमार दत्त ने दिए तहरीर में बताया कि उसकी मां मीनू रानी दत्त हरदी गांव में एक निजी का कुछ सालों से संचालन करतीं हैं। 23 मई को दोपहर में डेढ़ बजे पुरानी रंजिश को लेकर मकान मालिक अपने बेटे व कुछ अन्य लोगो के साथ पहुंचे और हॉस्पिटल में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। उसकी मां के सिर व नाक से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के कैश काउंटर में रखे 50 हजार नकद और मां के गले से सोने की चेन और बाली छीनकर आरोप निकले।
बीच-बचाव के लिए जब वह गया तो उसे भी मारा-पीटा। भीड़ जुट जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। डायल 112 पर पीआरवी को इसकी सूचना दी गई। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया मामला किराएदारी का है। सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।