धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओनविलाई के लहरी सुअरहा गांव के पास पैसा न जमा कराने की बात को लेकर एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम ओनविलाई उर्फ ओनिया निवासी जयंत कुमार पुत्र गुरु चरण सोमवार को नाथनगर ब्लाॅक पर डयूटी करने जा रहा था। ग्राम लहरी सुअरहा के एक युवक से एलआईसी का पैसा जमा करने की बात को लेकर कहां सुनी हो गई। इसी दौरान युवक के समर्थकों ने जयंत को पकड़ कर बेरहमी से पीटने लगे जब तक लोग वहां पहुंचने हमलावर गाली गलौज जान मार की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घायल अवस्था में पीड़ित जयंत कुमार महुली थाना पहुंच कर लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही चंदन पुत्र तेरसू, कुंदन पुत्र उपेंद्र, उपेंद्र पुत्र हंसू व झिनकान पुत्र भग्गन के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज और जान मारने की धमकी का केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। संवाद