बेलहर। क्षेत्र के पिपरा प्रथम में एक सप्ताह पूर्व हुए मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। बतादें कि 30 मार्च की शाम खेदू (60) पुत्र जंगली निवासी सुरसा चमनजोत साइकिल से पिपरा प्रथम से घर आ रहे थे। अभी नवनिर्मित बेलहर थाने के सामने ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही बाइक चालक ने टककर मार दी। परिजन सीएचसी मेंहदावल पहुंचाए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल और वहां से बीआरडी गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। संवाद