फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा का समापन, अफसरों ने केंद्रों का दौरा कर जाना हाल

विज्ञापन
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते होमगार्ड अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क नजर आया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज और संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
विज्ञापन

एएसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें