फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंदोबस्त अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के आह्वान पर बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को भी कर्मियों ने धरना दिया। इस दौरान चकबंदी कर्मियों ने बंदोबस्त अधिकारी को हटाने की मांग की। धरने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से वार्ता कर मामले से अवगत कराया।
प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ऐश मोहम्मद ने कहा कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का रवैया कर्मियों के प्रति ठीक नहीं है। आए दिन उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता रहा है। ऐसे में उनको हटाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल संघ केे जिलाध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि चकबंदी कर्मी निष्ठापूर्वक अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद भी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को हटाया जाना चाहिए, ताकि कार्य का माहौल बन सके। धरना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और उन्हें मामले से अवगत कराया। डीएम ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उचित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

धरने में उदिता पांडेय, विजेंद्र मिश्र, आर्येंद्र उपाध्याय, अवधेश कुमार, कृष्ण कुमार, शेषराम, जितेंद्र कुमार, आशुतोष नायक, किसलय किशोर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें