फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीबी रोगियों के लिए एचआईवी शुगर जांच अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला क्षय रोग केंद्र पर टीबी और एचआईवी के बेहतर समन्वय को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें टीबी मरीजों की एचआईवी के साथ-साथ ब्लड शुगर की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों या निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे सभी टीबी मरीजों की एचआईवी और ब्लड शुगर की जांच कराना अब पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। एचआईवी जांच के लिए टीबी मरीजों को एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र (आईसीटीसी) में भेजा जाएगा।
एचआईवी एवं एसटीआई स्क्रीनिंग, परामर्श, परीक्षण सेवाएं, सिफलिस प्रबंधन, ईवीटीएचएस, एआरटी और टीबी-एचआईवी सह-संक्रमण आदि पर ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि हाई-रिस्क ग्रुप और लक्षित समूहों में जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि एचआईवी संक्रमितों की समय पर पहचान कर उन्हें एआरटी दवाओं से जोड़ा जा सके। इसका उद्देश्य जिले में 95-95-95 के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त करना है।
विज्ञापन

बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण टीबी के मरीजों में एचआईवी संक्रमण और डायबिटीज होने का जोखिम अधिक रहता है। वर्तमान में जिले में लगभग 2500 टीबी मरीज उपचाररत हैं। मरीजों की सुविधा के लिए ये सभी आवश्यक जांचें टीबी अस्पताल, जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर उपलब्ध हैं।

-
निर्देश मिले हैं कि एचआईवी ग्रसित सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से टीबी की जांच के लिए संदर्भित किया जाए। इसके लिए सभी एआरटी सेंटरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. अमित सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें